पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| कारकी टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्गापुर निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे तथा उनके ताऊ का लडक़ा बिशन बाइक से धतीर गए थे। वापसी में उनकी बाइक घुघेरा गांव के पास पहुंची तो कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। जबकि बिशन की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घायलकी मौत: सडक़दुर्घटना में घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कलसाड़ा निवासी सरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका सराय गांव के पास होटल है। वे होटल पर थे। इसी दौरान एक्सीडेंट की आवाज आई। वे गए तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है।

उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।