पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद मिलने पर भड़के किसान, लगाया जाम

खाद मिलने पर भड़के किसान, लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खादकी किल्लत को लेकर किसानों ने बुधवार को नेशनल हाइवे स्थित अलावलपुर चौक पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम करीब 40 मिनट तक लगा रहा। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं तथा इफको के अधिकारियों से बात की।

पुलिस के कहने पर इफको के अधिकारियों ने खाद का वितरण शुरू किया। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जयराम को किसानों ने बताया कि वे कई दिन से यूरिया खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है। वे लंबी-लंबी लाइनों में खाद के लिए लगते हैं। किसानों का आरोप है कि सुबह 11 बजे तक भी इफको के अधिकारियों ने खाद का वितरण नहीं किया। किसानों का आरोप था कि यूरिया खाद के कट्टे का सरकारी मूल्य 270 रुपए है। जो उन्हें सरकारी मूल्य पर नहीं दी जा रही। आरोप है कि उन्हें कालाबाजारी में 450 रुपए प्रति कट्टा खाद खरीदना पड़ रहा है।

किसानों का कहना था कि प्राइवेट एजेंसी मालिक उन्हें खाद के कट्टे के साथ जबरदस्ती कीटनाशक दवाई भी दे रहे हैं। यह कीटनाशक दवाई बाजार में 200 रुपए की मिल रही है। जबकि खाद के साथ इसे 350 रुपए में दी जा रही है। किसानों का कहना था कि गांवों में बनी को-आपरेटिव सोसाइटी पर भी खाद नहीं पहुंच रही। यदि किसी सोसाइटी को दी भी जा रही है तो वह सभी किसानों को नहीं दी जाती। उधर विधायक करण दलाल ने आरोप लगाया कि पलवल, होडल हथीन तथा पृथला में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए भाजपा सरकार व्यापारियों के साथ मिलकर यहां के लोगों को परेशान कर रही है।



दलाल ने चेतावनी दी यदि भाजपा सरकार ने रवैया नहीं बदला तो उसके खिलाफ क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।