- Hindi News
- समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल डीसी से मिला
समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल डीसी से मिला
समस्याओंको लेकर व्यापार मंडल बुधवार को डीसी से मिला। अध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में संरक्षक जवाहर लाल, महासचिव रोहताश खत्री, जिला प्रेस प्रवक्ता रोहित, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला जवाहर नगर मार्केट के प्रधान दिनेश आर्य आदि डीसी से मिले। प्रेस प्रवक्ता रोहित के अनुसार शहर में चल रहीं अवैध मीट की दुकानों, शहर में अतिक्रमण जैसी समस्या से अवगत कराया। इन्हें सुनने के बाद डीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं से छुटकारा दिलाया जाएगा