बस चालक के साथ मारपीट, मामला दर्ज
पलवल| बसचालक के साथ मारपीट करने के आरोप में कैंप पुलिस ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आदर्श कॉलोनी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे हरियाणा रोडवेज में बस चालक हैं। वह पलवल से गुडग़ांव बस लेकर जा रहे थे। जब बस पलवल के रसूलपुर चौक के पास पहुंची तो कार सवार युवक उन्हें गालियां देने लगे। इसके बाद कार सवार 5-6 लोग उतरे और उनके साथ मारपीट की। आरोपी उनकी जेब से 2500 रुपए, मोबाइल फोन सोने की चेन छीन ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।