- Hindi News
- नगर परिषद ने किया पेंशन वितरण कार्य शुरू
नगर परिषद ने किया पेंशन वितरण कार्य शुरू
नगरपरिषद ने बुधवार से पेंशन वितरण का काम शुरू किया। पहले दिन वार्ड नंबर 1 की पेंशन मंडी धर्मशाला, वार्ड नंबर 2, 3 की पेंशन रेलवे रोड स्थित खोंटा मंदिर, वार्ड नंबर 4, 5, 6, 7 की पेंशन सल्लागढ़ स्थित अंबेडकर धर्मशाला में बांटी गई। नगर परिषद के चेयरमैन नेत्रपाल सिंह तंवर के अनुसार 11 दिसंबर को वार्ड 7, 8, 9 की पेंशन श्रद्धानंद पार्क, वार्ड 10, 11 की पेंशन सिलाई सेंटर, वार्ड 12, 13 की पेंशन कैंप स्थित सनातन धर्म मंदिर, वार्ड 21 की पेंशन हीरो होंडा एजेंसी के नजदीक शिव मंदिर में दोपहर 2 बजे से बांटी जाएगी। 12 दिसंबर को वार्ड 14, 16 की पेंशन का वितरण शेखपुरा स्थित बघेल चौपाल, वार्ड 14, 16, 18 की पेंशन श्यामनगर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में दोपहर 2 बजे से, वार्ड 17 की पेंशन देव नगर स्थित शिव मंदिर में दोपहर 2 बजे से, वार्ड 15 की पेंशन आर्य नगर स्थित हनुमान मंदिर में 11 बजे, वार्ड नंबर 19 की पेंशन फॉयर स्टेशन में दोपहर 2 बजे, वार्ड नंबर 20, 23 की पेंशन सुबह 11 बजे ढेर मोहल्ला स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में बांटी जाएगी। 13 दिसंबर को वार्ड 21, 22 की पेंशन सोहना रोड स्थित सीताराम मंदिर, वार्ड 24 की पेंशन सोहना रोड स्थित संत रविदास भवन में दोपहर 2 बजे से, वार्ड 25, 29 की पेंशन सुबह 11 बजे सोहना रोड स्थित हनुमान मंदिर, वार्ड 26 की पेंशन का वितरण जैंदीपुरा स्थित बारात घर में होगा। 15 दिसंबर को वार्ड 27, 28 की पेंशन गऊशाला बाजार , वार्ड 30 की पेंशन दुकडिय़ा मोहल्ला स्थित सैनी चौपाल, वार्ड 31 की पेंशन हाउसिंग बोर्ड स्थित लाइब्रेरी में बांटी जाएगी। जो पात्र पेंशन लेने से वंचित रह जाएंगे उन्हें 16 17 दिसंबर को फॉयर बिग्रेड कार्यालय में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पेंशन दी जाएगी।