पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट मैच पर सट्टा, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्रिकेट मैच पर सट्टा, तीन आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| न्यूकॉलोनी स्थित एक बिल्डिंग से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में कैंप पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टीवी, एक लैपटॉप मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कैंप पुलिस को सूचना मिली कि न्यू कॉलोनी रोड स्थित एक बैंक के पास की बिल्डिंग में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के क्रिकेट मैच पर सट्टा खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां 3 युवक थे। टीवी पर क्रिकेट मैच देखकर फोन पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा तथा पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम संजय, धीरज संजय कुमार बताया। पुलिस ने मौके से एक टीवी, लैपटॉप 6-7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर आरोपियों ने लाइन कहां से ली हुई थी।