डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
भास्कर न्यूज.पलवल | डीसीअशोक कुमार मीणा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बुधवार को बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में स्कूलों अन्य शिक्षण संस्थाओं समेत पलवल शहर जिले को साफ सुथरा रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय गतिविधियों कार्यों के बारे में डाटा अपडेट कर समय पर भिजवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा अधिकारी अपनी विभागीय जिम्मेदारी निष्ठा से निभाएं और तत्परता से कार्यों का निपटान करें।
जिससे लोगों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी गरिमा मित्तल, एसडीएम हथीन जगनिवास, जिला राजस्व अधिकारी तरसेम शर्मा, सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद, उपकृषि निदेशक डा. कर्मचंद, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेशचन्द, आईटीआई, राजकीय महाविद्यालय, पालिटेक्निक के प्रिंसिपल सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।