पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी तत्परता से कार्यों का निपटान करें : डीसी

अधिकारी तत्परता से कार्यों का निपटान करें : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | कुसलीपुरस्थित लघु सचिवालय में जिले के अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीसी अशोक कुमार मीणा ने की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में स्कूलों अन्य शिक्षण संस्थाओं समेत पलवल शहर जिला को साफ सुथरा रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विभागीय गतिविधियों कार्यों के बारे में डाटा अपडेट कर समय पर भिजवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न अधिकारियों से विभागीय जानकारी डाटा प्राप्त कर इसमें ओर सुधार लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी विभागीय जिम्मेदारी निष्ठा से निभाएं और तत्परता से कार्यों का निपटान करें। जिससे लोगों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो सके। बैठक में एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी गरिमा मित्तल, एसडीएम हथीन जगनिवास, जिला राजस्व अधिकारी तरसेम शर्मा, सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, उपकृषि निदेशक डॉ. कर्मचंद, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेशचन्द आदि मौजूद थे।