अनुदान पर किसानों को मिलेगा कृषि यंत्र
पलवल| जिलेके किसानों को कृषि विभाग की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन नलकूप स्कीम के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं, लघु सीमांत किसानों को 50 फीसदी तथा सामान्य जाति के किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियन्ता दीपचन्द नर्वत के अनुसार इस स्कीम के तहत किसानों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। 13 जनवरी तक किसान सहायक कृषि अभियन्ता पलवल के कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। लक्ष्य से अधिक अनुदान आवेदन पत्र प्राप्त होने पर ड्रॉ द्वारा फैसला किया जाएगा।
ड्रॉ 15 जनवरी को एडीसी की उपस्थिति में उनके कार्यालय में प्रथम मंजिल लघु सचिवालय पलवल में निकाला जाएगा।