यूपी में खाद ले जाते चार गिरफ्तार
पलवल| यूपीखाद ले जाने के आरोप में चांदहट पुलिस ने चार गाडिय़ों से खाद बरामद कर चारों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के एसडीओ को सूचना मिली कि कुछ लोग यूपी खाद लेकर जा रहे हैं। सूचना पाकर वे पुलिस के साथ रहीमपुर नाके पर पहुंच गए। वहां चार गाड़ियों को पकड़ लिया गया। गाडिय़ों की तलाशी लेने पर उसमें से 380 कट्टे खाद के मिले। इन कट्टों को हरियाणा से यूपी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चारों गाड़ियों के चालक टप्पल निवासी कृष्ण, पीपली निवासी पप्पू, बजोत निवासी वीरेंद्र चांदहट निवासी अशोक को गिरफ्तार कर लिया।