पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन मिलने पर नगर परिषद कर्मियों का प्रदर्शन

वेतन मिलने पर नगर परिषद कर्मियों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद के स्थायी ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द ही उन्हें वेतन नहीं दिया गया तो वे हड़ताल शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर वेतन नहीं मिला तो 13 दिसंबर को प्रस्तावित सीएम मनोहर लाल खट्टर के आगमन पर प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, पूर्व प्रधान कैलाश सिंह, संगठन सचिव विजय मांडौतिया के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें आर्थिक रूप से जूझना पड़ रहा है। बच्चों की फीस भरने तक के पैसे उनके पास नहीं हैं। इससे स्कूल संचालकों ने बच्चों के नाम काटने की चेतावनी दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण कुमार यूनियन के प्रधान प्रताप सिंह के अनुसार परिषद में ठेके पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को जुलाई से वेतन नहीं मिला है। जबकि स्थायी कर्मचारियों को भी एक माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में रोष है।







कर्मचारियों का कहना है कि जब वे परिषद के अधिकारियों से वेतन की मांग करते हैं तो उन्हें झूठे आश्वासन दिए जाते हैं। वहीं नगर परिषद के चेयरमैन नेत्रपाल सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन के लिए साइन कर दिए गए हैं जल्द ही उन्हें वेतन मिल जाएगा।