पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार

मोबाइल छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| मारपीटकर मोबाइल फोन छीनने के आरोप में चांदहट पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बाइक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। चांदहट निवासी होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक आए और उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपी बड़ौली निवासी राहुल प्रेम को पकड़ लिया। इनके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हो गया। साथ ही जो बाइक इनके पास से मिली वह भी चोरी निकली। बाइक को 13 जनवरी को कैंप थाना क्षेत्र से इन्होंने चोरी किया था।