पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी सभा का चुनाव 14 फरवरी को

पंजाबी सभा का चुनाव 14 फरवरी को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीसभा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर 14 फरवरी को बैठक होगी। चुनाव अधिकारी लखपत राय जुनेजा के अनुसार चुनाव सर्वसम्मति से कराया जाएगा। क्योंकि पंजाबी सभा राजनीतिक दल नहीं बल्कि सामाजिक संगठन है। उनके पास 19 प्रत्याशियों में से 17 ने अपना नामांकन वापस लेते हुए सहमति पत्र जमा करा दिए हैं। दो प्रत्याशी मा. तीर्थदास रहेजा संजय मग्गू ने अभी तक अपना नाम वापस नहीं लिया है। लेकिन उन्हें यकीन है कि वे 14 से पहले उनके नामांकन भी जमा हो जाएंगे। जिन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था उनमें एलडी वर्मा, कृष्णकुमार भूटानी, गुलशन नारंग, अशोक सरदाना, अशोक कटारिया चौधरी, मा. तीर्थदास रहेजा, बंसीधर मखीजा, डा. राजकुमार सरदाना, रविन्द्र कुमार छाबड़ा, अनिल गोसाईं, सतीश आर्य, अर्जुन विरमानी, अशोक चुघ, सुशील कथूरिया मनीष कालड़ा, विकास डंग आदि हैं। यदि सर्वसम्मति नहीं बना तो इसी दिन चुनाव होगा।