पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौधन बचाने के लिए लोग आगे आएं : मान

गौधन बचाने के लिए लोग आगे आएं : मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडकौलागांव में बाबा बरखंडी गौशाला का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीएफए के वाइस चेयरमैन मनधीर सिंह मान थे। उन्होंने कहा, गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। आज देश में गायों की कमी होती जा रही है। एेसे में गौधन बचाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। मान ने बेटी बचाने के लिए भी गांव के लोगों से अपील की। उन्होंने कहा, कन्यादान करना सबसे बड़ा पुण्य होता है। कन्यादान करने के लिए एक बेटी का बाप और मां बनना पड़ता है। इसलिए प्रदेश में बिगड़ रहे संतुलन को बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस मौके पर डागर पाल चौधरी, जसमत नंबरदार, हरीकिशन डागर, श्यामलाल, मोहर सिंह पहलवान, हरि मेंबर, सहीराम महाशय, महेंद्र सिंह, गिर्राज भगत समेत काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान धार्मिक रागनियों का भी आयोजन किया गया।