पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवादों में फंस सकता है पंजाबी सभा का चुनाव

विवादों में फंस सकता है पंजाबी सभा का चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवलपंजाबी सभा के प्रधान पद का चुनाव विवादों में फंस सकता है। सभा के संरक्षक चुनाव समिति के सदस्य चुनाव को सर्वसम्मति से कराने की बात कह रहे हैं। लेकिन प्रधान पद के दो प्रत्याशी वोटिंग से चुनाव कराने पर अड़े हुए हैं। वहीं एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन रद्द करने पर विरोध जताकर चुनाव प्रक्रिया को पेंचीदा बना दिया है।

पलवल पंजाबी सभा के प्रधान पद के चुनाव के लिए 15 फरवरी को बैठक बुलाई गई है। चुनाव प्रक्रिया 20 जनवरी को शुरु हुई थी। 28 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे गए थे। प्रधान पद के लिए 19 लोगों ने अपना दावा पेश करते हुए नामांकन किया था। 31 जनवरी को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। 8 फरवरी को चुनाव निश्चित हुआ था। 31 जनवरी तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। लेकिन 1 फरवरी को प्रत्याशियों के परिचय के लिए हुई बैठक में संरक्षक लखपतराय जुनेजा ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने की बात कर प्रत्याशियों को मनाया। जिस पर 15 प्रत्याशियों ने बिना शर्त नामांकन वापस ले लिया। अनुपस्थित रहने के चलते दो प्रत्याशियों सुशील कथूरिया मनीष कालड़ा के नामांकन रद्द कर दिए गए। बाकी बचे दो प्रत्याशी संजय मग्गू मास्टर तीरथ दास रहेजा गुप्त मतदान से प्रधान चुनने के लिए अड़े रहे। 15 फरवरी को प्रधान पद का चुनाव कराने के निर्णय के साथ बैठक स्थगित कर दी गई। चुनाव समिति के सदस्य संरक्षक लखपतराय जुनेजा सर्व सम्मति से चुनाव कराने की बात तो कह रहे हैं लेकिन दोनों प्रत्याशी नामांकन वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच एक अन्य प्रत्याशी मनीष कालड़ा ने भी अपना नामांकन रद्द करने को चुनौती दी है। मनीष का कहना है कि 1 फरवरी को वे अस्पताल में भर्ती थे। उनका कहना है नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका नामांकन पत्र सही पाया गया था। कहीं भी यह नहीं कहा गया था कि 1 फरवरी की बैठक में आने पर नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने चुनाव समिति के सदस्यों संरक्षक को पत्र लिखकर उनके नामांकन रद्द करने के प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की है। मनीष कालड़ा का कहना है यदि उनका नामांकन रद्द किया गया तो वे कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेंगे। दूसरी तरफ मुख्य चुनाव अधिकारी लखपत राय जुनेजा ने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह स्वस्थ है।