नवनियुक्त आशा वर्करों को ट्रेनिंग
पलवल | पलवलके जिला अस्पताल में शहरी क्षेत्र के पिछड़े इलाकों से चुनी गई 65 नई आशा वर्करों को प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अजय माम जिला आशा कॉर्डिनेटर मधु चौधरी की देखरेख में दिया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 8 दिनों तक चलेगा। दूधौला ब्लॉक के आशा कॉर्डिनेटर महावीर सिंघल ब्लॉक एजुकेटर सुखबीरसिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रशिक्षण 19 फरवरी तक दिया जाएगा। इसमें आशा वर्करों को माड्यूल एक से 5 तक की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सोच एवं मुख्य बिंदुओं, आशा की भूमिका, आशा के मुख्य कार्य, आशा के जरूरी कौशल वंचित वर्ग तक पहुंचना, मौलिक अधिकार, संचार कौशल, बाल एवं मातृ स्वास्थ्य की देखभाल, शिशु एवं मातृ मृत्यु की रोकथाम आदि के बारे में बताया जा रहा है।