- Hindi News
- पटरियों पर चलकर जीएम डीआरएम के सामने रखीं मांगें
पटरियों पर चलकर जीएम डीआरएम के सामने रखीं मांगें
होडलरेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे रेलवे के जीएम डीआरएम को आना था। इससे दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारी अपनी कुछ मांगों को लेकर स्टेशन पर डटे थे। लेकिन जीएम की गाड़ी स्टेशन पर रुकने के बजाय पांच से सात किलोमीटर दूर जाकर पटरियों का निरीक्षण करने के लिए रुकी।
वहां संघ के कुछ पदाधिकारी मांगपत्र को लेकर पहुंचे। यहां जीएम ने संघ के पदाधिकारियों को संतोषजनक जवाब देने के बजाय गाड़ी में बैठकर पलवल की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर जीएम के साथ भारी पुलिस बल रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे। संघ के पदाधिकारियों ने इलाहाबाद उत्तरमध्य रेलवे के जीएम महेश मंडल आगरा के डीआरएम विजय सहगल के होडल आगमन को लेकर तैयारियां की थीं। सुबह 11 बजे से जीएम डीआरएम के इंतजार में बैठे संघ के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय नेताओं ग्रामीणों को उस समय निराशा हाथ लगी जब जीएम की गाड़ी तो स्टेशन पर पहुंची, लेकिन वह रुकी नहीं।
गाड़ी स्टेशन से लगभग पांच से छह किलोमीटर दूर जाकर रुकी। कुछ देर तो संघ के पदाधिकारी गाड़ी के वापस होने का इंतजार करते रहे। लेकिन जब उन्हें गाड़ी वापस लौटती नहीं दिखी तो वह पैदल ही पटरियों से होते हुए पांच-छह किलो मीटर दूर खड़ी जीएम की गाड़ी के पास पहुंचे। जीएम डीआरएम ने यहां पटरियों का निरीक्षण किया। उसके बाद जब जीएम डीआरएम वापस गाड़ी में बैठने लगे तब संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।
यात्रियों की मांगों को सुनकर जीएम ने कहा, लोकल ट्रेनों के ठहराव के लिए वह पहले थर्ड लाइन का सर्वें कराएंगे। उसके बाद ही कुछ कह सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने यात्रियों से कहा कि जल्द ही होडल स्टेशन पर बॉम्बे जनता का ठहराव किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों को संतोषजनक जवाब देने के बजाय जीएम डीआरएम गाड़ी में बैठकर पलवल की ओर रवाना हो गए।