पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनजागरण यात्रा 14 को निकलेगी

जनजागरण यात्रा 14 को निकलेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| वैदिकधर्म प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में 14 फरवरी को पातली गेट स्थित दयानंद स्कूल से स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर जनजागरण यात्रा शुरू की जाएगी। इसका समापन 23 फरवरी को चंडीगढ़ में होगा। सभा के कार्यकारी अध्यक्ष नारायणसिंह आर्य ने बताया कि यात्रा पूरे प्रदेश में कन्या भू्रण हत्या, नशाखोरी पाखंडवाद के खिलाफ प्रचार करेगी। इसका नेतृत्व सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय संयोजक पूनम आर्या करेंगी। 23 फरवरी को एक शिष्टमंडल राज्यपाल सीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। इसमें मांग की जाएगी कि ग्रामीण क्षेत्र में खुले शराब के ठेकों को बंद करने और कन्या भू्रण हत्या करने वालों के खिलाफ धारा 302 लगाने की मांग की जाएगी।