मांगों को लेकर जीएम को सौंपा ज्ञापन
पलवल| हरियाणारोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर रोडवेज डिपो पर धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान राजबीर सौरोत ने की। संचालन प्रधान बिजेंद्र रावत ने किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय ऑडिटर श्रीपाल भाटी ने कहा कि आज प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर मांगों को लेकर ज्ञापन जीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें तकनीकी स्केल लेने वाले कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए। 240 दिन पूरे करने वालों को 8-6-24 का लाभ दिया जाए। ठेके पर कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को 8100 रुपए प्रतिमाह उनका ईएसआई ईपीएफ की पूरी जानकारी दी जाए। इस दौरान काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।