लूट की योजना बनाते दो पकड़े, 3 फरार
पलवल| लूटकी योजना बनाते सीआईए पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इनोवा गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बिसरू निवासी इमरान, ताहिर, बिसंबरा निवासी शौकत दो अज्ञात इरा ग्रुप से आगे हथियारों से लैस होकर किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। वहां एक इनोवा गाड़ी भी खड़ी है। पुलिस ने तुरंत वहां छापा मारा। पुलिस ने इमरान ताहिर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शौकत उर्फ लंगड़ा उसके दोनों साथी भागने में फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कट्टा, एक कारतूस राड बरामद हुई है। इनोवा गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनोवा गाड़ी को उन्होंने यूपी स्थित मानपुर थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के पास से 5-6 फरवरी की रात को लूटा था।