पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर लूटपाट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

घर में घुसकर लूटपाट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | छहमाह के बच्चे की गर्दन पर चाकू लगाकर घर में लूटपाट करने के आरोप में सीआईए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। सीआईए पुलिस के अनुसार इस्लामाबाद स्थित शिवम के मकान में 17 सितंबर को दोपहर के समय तीन लोग सफेदी करने की बात का बहाना करके घर में घुस गए थे। इसके बाद आरोपियों ने छह माह के बच्चे की गर्दन पर चाकू लगाकर शिवम की प|ी बबिता उनकी भतीजी के साथ लूटपाट की थी। घर से जेवरात, कैश कपड़े लूट लिए थे। पुलिस उसी दिन से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों सीकरी निवासी धर्मपाल, बामनीखेड़ा निवासी दुली महेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।