पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन संध्या भक्तमाल कथा का शुभारंभ

भजन संध्या भक्तमाल कथा का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसनातन धर्म दशहरा कमेटी के तत्वावधान में पांच दिवसीय श्रीराम श्याम भजन संध्या भक्तमाल कथा का शुभारंभ हुआ। जेठानंद पंजाबी धर्मशाला में शुरू हुए इस कार्यक्रम की शुरूआत ज्योति दलाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वृंदावन की गायक जोड़ी चित्र-विचित्र ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इनसे पहले ज्योति दलाल मुकेश मित्तल ने भी भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर संगीतज्ञ रतनलाल रतन, पंजाबी सभा के प्रधान ईश्वरचंद अरोड़ा विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता दशहरा कमेटी के प्रधान सुशील कथूरिया ने की। जबकि संचालन उपाध्यक्ष बंसीधर मखीजा ने किया।

गौशाला कमेटी के पूर्व प्रधान डॉ. राज सरदाना, गुलशन नारंग, एसडी कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान महेन्द्र कालड़ा, शिव शंकर सिंगला, इंद्रपाल डागर, लाला जवाहर लाल, डॉ. विनोद जिंदल, जितेन्द्र चावला, महेन्द्र वर्मा, नरेश कथूरिया, देवेन्द्र गांधी, महेश कथूरिया, जमना मखीजा, ममता कथूरिया, जयश्री जिंदल, सुनील कथूरिया आदि मौजूद थे। सचिव गुलशन नारंग के अनुसार 1 अक्टूबर तक वृंदावन की पूर्णिमा द्वारा भक्तमाल कथा श्याम भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति होगी।