पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती : महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अग्रसेन जयंती : महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीवैश्य अग्रवाल सभा के तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पार्षद रेणु बाला गुप्ता उद्योगपति अनीता जैन ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा गुप्ता, बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन की उपाध्यक्ष दर्शना गुप्ता थीं। अध्यक्षता महिला विंग की जिलाध्यक्ष अल्पना मित्तल ने की। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी रचे हाथ, कुकिंग विदाउट फॉयर का आयोजन किया गया। इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन एवं महिला चिकित्सक डॉ. मंजू गोयल ने जहां महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर से बचने की जानकारी दी। वहीं महिला बाल विकास संरक्षक अधिकारी सुरेखा डागर ने लावारिस बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा की जानकारी दी। जबकि वूमेन सेल की प्रोटेक्शन आफिसर सुमन चौधरी ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा करने उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के टिप्स दिए। हर्बल लाइफ की टीम के विशेषज्ञ शिवराम के नेतृत्व में महिलाओं को मोटापे से छुटकारा पाने के उपाय बताए। दिल्ली से विशेष रूप से आए कमांडो ट्रेनर राजेन्द्र कुमार, सुबोध धीमान एवं कुलदीप ने महिलाओं को असामाजिक तत्वों से किस तरह सुरक्षा की जा सकती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी लाजदेवी गुप्ता, मंजू जैन, मेधावी छात्रा भारती मंगला एवं नेहा तायल को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।