ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
पलवल | अलावलपुरफाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मोरचरी में रखा दिया है। जीआरपी के अनुसार अलावलपुर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 40-45 साल है। मृतक के हाथ पर समय सिंह लिखा है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।