पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से गिर एक की मौत, एक ने की आत्महत्या

ट्रेन से गिर एक की मौत, एक ने की आत्महत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| एकव्यक्ति की ट्रेन से गिरकर एक ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी के अनुसार पलवल-असावटी के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की तलाशी ली। पेंट की जेब से एक मोबाइल की सिम मिली। उसमें मिले नंबरों पर बात करने पर शव की पहचान यूपी स्थित वेरा जर्रारा निवासी रामप्रसाद के रूप में हुई। शव की हालत देखने से ऐसा लगता है कि वह चलती ट्रेन से गिरा है, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा रूंधी-पलवल के बीच ट्रेन के आगे आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। शव के पास मिली डायरी में लिखे नंबरों से शव की पहचान रहराना निवासी फूलचंद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक बीमारी से तंग था। इससे उसने आत्महत्या कर ली।