- Hindi News
- मप्र रोडवेज की बस से शराब की 14 पेटियां बरामद
मप्र रोडवेज की बस से शराब की 14 पेटियां बरामद
होडल | पुलिसने मध्य प्रदेश परिवहन की एक बस से 14 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस ने चालक बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि मध्य प्रदेश परिवहन की एक बस पलवल से शराब लोड कर यूपी की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नेशनल हाइवे पर बावरी मोड के निकट नाका लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। जब नाके पर मध्य प्रदेश परिवहन की बस आई तो पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया। शेषपेज 15 पर
पुलिसने जब बस की तलाशी ली तो उसकी छत पर बोरियों में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। पुलिस ने बस चालक को कब्जे में ले लिया और उन्हें अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने थाने में पहुंचकर बस की छत से 14 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। पुलिस ने बस में सवार सभी सवारियों को अन्य वाहनों से रवाना किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।