- Hindi News
- मेंटिनेंस के कारण एक घंटे बंद रहेगी बिजली
मेंटिनेंस के कारण एक घंटे बंद रहेगी बिजली
पलवल | न्यूकॉलोनी स्थित पावर हाउस में मेंटिनेंस कार्य के चलते मंगलवार को सुबह एक घंटे पलवल शहर की बिजली गुल रहेगी। निगम के एसडीओ सतबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9 से 10 बजे तक पूरे शहर की बिजली बंद रहेगी। पावर हाउस में रुटीन मेंटिनेंस के कार्य के चलते एक घंटे तक बिजली बंद रखी जाएगी।