- Hindi News
- धतीर गांव में गन्ना खरीद केंद्र का शुभारंभ
धतीर गांव में गन्ना खरीद केंद्र का शुभारंभ
पलवल | धतीरगांव में बनाए गए गन्ना खरीद केंद्र का पलवल शुगर मिल के डायरेक्टर सुखराम डागर ने सोमवार को उद्घाटन किया। डागर ने गन्ना की पहली ट्राली लाने वाले किसान पंडित मोहर सिंह को पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। डागर ने कहा कि गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा, किसान 24 घंटे किसी भी समय उनसे किसी भी समस्या के लिए मिल सकते हैं। उन्होंने गन्ना खरीद केन्द्रों के संचालकों मिल कर्मचारियों से कहा कि वे किसानों के साथ की जाने वाली किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वह साफ सुथरा गन्ना मिल को दें। जिससे सरकार के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा सके। इस मौके पर किसान मोहर सिंह, प्रताप किशोरपुर, तेजेंद्र यादुपुर, धनसिंह नम्बरदार टहरकी, समयबीर बड़खेड़ा, छाजू टहरकी, सेटर इंचार्ज गोपाल दत्त, लिपिक नरेश कैन कामदार दरयाव सिंह मौजूद थे।