- Hindi News
- हवाई फायर मारपीट करने के आरोप में चार पर केस
हवाई फायर मारपीट करने के आरोप में चार पर केस
पलवल | हवाईफायर कर एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में कैंप पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रहराना निवासी भारतसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 7 दिसंबर को उनकी बेटी की शादी कुसलीपुर स्थित जयगोपाल वाटिका में थी। बारात में गोबिंदा नामक युवक उसके साथ 2-3 लड़के भी आए थे। इनमें से एक ने बारात में हवाई फायर कर दिया। उसे मना किया तो आरोपी के साथ आए लड़कों ने दीपक के साथ मारपीट की। एक लड़के को अवैध हथियार के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जनौली निवासी तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया।