पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंगनवाड़ी वर्कर आंदोलन करेंगी

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंगनवाड़ी वर्कर आंदोलन करेंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | आंगनवाड़ीवर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उर्मिला रावत ने की। बैठक में चेतावनी दी गई यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगी। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश ऑडिटर श्रीपाल भाटी जिला सचिव बनवारीलाल ने कहा कि केंद्र सरकार आईसीडीएस मिशन के तहत इस विभाग को एनजीओ को देना चाहती है। सरकार विभाग का लक्ष्य पूरा मानकर इसमें कटौती करना चाहती है। बैठक में मांग की गई कि 10 महीने का मानदेय दिया जाए। 2 वर्षों का आंगनवाड़ी केंद्रों का किराया दिया जाए। अगर मानदेय किराया नहीं दिया गया तो उन्हें मजबूरी में आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर कलावती, पुष्पा, गीता, कमला, शशि, संजय, कृष्णा आदि उपस्थित थीं।