पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र परिजनों से मारपीट, सात पर केस

छात्र परिजनों से मारपीट, सात पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | एकछात्र उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में सिटी पुलिस ने सात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेक्टर-2 निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह एसडी कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र हैं। 7 दिसंबर की सुबह वह घर से बाहर निकले तो रामनगर दुकडिय़ा मोहल्ला निवासी राजबीर, सुरेश, गुलशन, हरबीर, राहुल, अरुण, अख्तर ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर जब उसे बचाने पिता राम सिंह, मां फूलवती बहन पूनम आई तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर चाचा भाई ने आकर बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।