दशहरा पर साध्वी पूर्णिमा आएंगी पलवल
पलवल |श्री सनातनधर्म दशहरा कमेटी की ओर से इस बार भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सभा के प्रधान सुशील कथूरिया के नेतृत्व में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने स्थित जेठानंद पंजाबी धर्मशाला में रोज रात 8 से 11 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा होगी। सभा के सचिव बंसीधर मखीजा के अनुसार वृंदावन के कथावाचक बंधु चित्र-विचित्र 27 सितंबर की रात राधा-कृष्ण के भजनों से श्रोताओं को आनंदित करेंगे। वृंदावन की भजन गायिका पूर्णिमा 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रोज रात 8 बजे से संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति देंगी। 3 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।