- Hindi News
- झगड़े में तीन लोग हुए घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
झगड़े में तीन लोग हुए घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
पलवल | देवलीगांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। सदर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कर लिए हैं। देवली निवासी कुलदीप ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह घर से खेत के लिए जा रहे थे। देवली फाटक के पास पहुंचने पर आरोपी आजाद वीर, मुकेश, दिनेश, नवीन, सुदेश ने उनके साथ मारपीट की। वहीं देवली निवासी नवीन ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे दिनेश को बाइक पर छोडऩे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राजकुमार, रामकुमार, कृष्ण, गंगा विष्णु, तीर्थ, ललित, गौरव, कुलदीप ने मारपीट की। नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। उस मामले में उनके दादा आजाद वीर नंबरदार गवाह हैं। उसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनके दिनेश के साथ मारपीट की।