वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
सेक्टर-10के नजदीक तेज रफ्तार गाड़ी के चालक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। सेक्टर-7 थाने में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-7 थाने की पुलिस के अनुसार पलवल के सल्लागढ़ निवासी राजू ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता बुद्धराम सोमवार शाम को किसी काम से सेक्टर-10 आए थे। वहां से काम निपटाने के बाद रात को घर जाने के लिए हाइवे की ओर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे बुद्धराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एक अन्य मामले में खंदावली गांव निवासी खुशी मोहम्मद ने बताया कि उनका भाई फैज मोहम्मद किसी काम से भनकपुर गांव गया था। काम निपटाने के बाद वह वापस रहा था, तभी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।