पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरा सच्चा सौदा के आश्रम पहुंचे भाजपा नेता

डेरा सच्चा सौदा के आश्रम पहुंचे भाजपा नेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गुरमीत राम रहीम सिंह कैलाश विजयवर्गीय के बीच घंटे भर हुई बातचीत

गणेशभट्ट | नई दिल्ली

डेरासच्चासौदा हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर सकता है। मंगलवार को भाजपा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से उनके सिरसा स्थित आश्रम में एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। खास बात यह है कि इस मुलाकात में डेरा प्रमुख भाजपा को कई मुद्दों पर समर्थन के लिए राजी हो गए हैं। हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने डेरे में हुई इस बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि वह संत राम रहीम सिंह का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आए थे। पिछले कुछ दिनों से डेरा प्रमुख भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। माना जा रहा है कि विजयवर्गीय ने ही इस बातचीत को आगे बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हुई बैठक में भाजपा ने डेरा प्रमुख से हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन मांगा। स्वयं विजयवर्गीय ने बताया कि राम-रहीम सिंह ने गौ हत्या पर अपनी चिंता प्रकट की है और वह इस कृत्य को रोकने के लिए अपना समर्थन देंगे।

यहां खास बात यह है कि गौ हत्या पर रोक भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है।