वाहन की टक्कर से मौत दो छात्राएं घायल
कुसलीपुरके पास टाटा-407 ने एक ऑटो को टक्कर मार दिया, जिससे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दीघोट निवासी डोली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सरस्वती कॉलेज में पढ़ती है। वे तथा उनकी सहेली रूंधी निवासी सोनिया कॉलेज से ऑटो में सवार होकर घर जा रही थीं। ऑटो में उनके अलावा अन्य सवारियां भी थीं। जब ऑटो कुसलीपुर नंबर-2 के पास सवारियों को उतारने के लिए रुका, तभी पलवल की ओर से आए टाटा-407 ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया, जिससे ऑटो सवार घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भास्कर न्यूज | पलवल