पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोने की ईंट के झांसे में ठगे 70 हजार

सोने की ईंट के झांसे में ठगे 70 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | सोनेकी जगह पीतल थमाकर एक व्यक्ति को दो लोगों ने 70 हजार रुपए का चूना लगा दिया। सदर पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जम्मू स्थित गुडा स्लाथिया निवासी बलविंद्र सिंह ने शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि उनके यहां जेसीबी मशीन से खुदाई करते समय सोने की ईंट निकली है। वह ईंट को बेचना चाहता है। फोन पर आरोपी ने अपना नाम सिरोली निवासी जमशेद बताया। वे उसके झांसे में आकर पलवल गए। यहां आरोपी जमशेद अब्बास ने उन्हें सैंपल के तौर पर एक सोने का टुकड़ा दिया और बदले में 20 हजार रुपए ले लिए। उन्होंने उनसे कहा कि वह इसे चेक करा लें। इसके बाद 50 हजार रुपए लाकर ईंट ले जाना। इस बार आरोपियों ने उन्हें बामनीखेड़ा में बुलाया। वे बामनीखेड़ा रुपए लेकर गए। आरोपी पल्सर बाइक पर आए और उनसे 50 हजार रुपए लिए तथा आधी ईंट सोने की देकर बाइक पर फरार हो गए। उन्होंने ईंट को देखा तो वह पीतल थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।