- Hindi News
- पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल भी करें: राजेंद्र गोला
पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल भी करें: राजेंद्र गोला
पलवल | रोटरीक्लब पलवल सिटी के तत्वावधान में नूंह रोड पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान राजेंद्र गोला थे। अध्यक्षता क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट कुलदीप सिंह ने की। सचिव सचिन जैन ने बताया कि क्लब की ओर से नूंह रोड पर विभिन्न प्रकार के करीब 100 पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि राजेंद्र गोला ने कहा कि क्लब का पूरा प्रयास है कि पलवल शहर को पूरी तरह से हरा-भरा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसके बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी करें। इस दौरान राजीव गोयल, अरविंद गोयल, पवन सिंगला, तरुण मंगला, श्यामसिंह, नीरज गुप्ता, राहुल सिंगला, नरेंद्र बैंसला, रविंद्र सिंह, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।