- Hindi News
- एबीवीपी की जीत पर मनाया जश्न बांटी मिठाई
एबीवीपी की जीत पर मनाया जश्न बांटी मिठाई
दिल्लीविश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शानदार जीत की खुशी में पलवल के एसडी कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री दामोदर भारद्वाज ने बताया कि एबीवीपी ने अपना परचम लहरा दिया है। इसमें मोहित ने अध्यक्ष पद पर, प्रवेश मलिक ने उपाध्यक्ष पद पर, कनिका शेखावत ने सहसचिव पद पर, आशुतोष माथुर ने सचिव पद पर जीत हासिल की है। इस मौके पर तुषार ठाकुर, विपिन, दीपक शर्मा, पवन, गौरव गर्ग, जयराम, नरेश, अंकित, मोहित, हरीश, दीपक, आजाद, राहुल, अभिषेक, कपिल आदि मौजूद थे।
डीएवीस्कूल में यज्ञ : डीएवीस्कूल में स्वामी विरजानंद सरस्वती के जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा देशराज शास्त्री यजमान ऋषिकुमार थे। ओमप्रकाश शास्त्री ने भजन प्रस्तुत किए। देशराज शास्त्री ने स्वामी विरजानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल में डॉक्टर ऑन कॉल सेवा प्रारंभ की गई। प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि स्कूल परिसर में डॉक्टर, नर्स, मेडिसिन और सलाहकार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साल में दो बार छात्रों की संपूर्ण जांच कराई जाएगी।