पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैदियों के अधिकारों के बारे में दी जानकारी

कैदियों के अधिकारों के बारे में दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | जिलाविधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में जेल में मौलिक कर्तव्य विषय पर कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें समन्वयक जगतसिंह रावत, पैनल अधिवक्ता अजय कुंडू, देवेंद्र वत्स, दुलेराम ने बंदियों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बंदियों के लिए चिकित्सा की सुविधा, खाने-पीने का उचित प्रबंध, मनोरंजन के साधन जुटाना, विधिक सहायता उपलब्ध कराना, घरवालों से मिलने की उचित व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया।