पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के अवैध ठेकों पर कार्रवाई की मांग

शराब के अवैध ठेकों पर कार्रवाई की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। सेक्टर21 निवासी भारत भूषण अरोड़ा का आरोप है कि शहर में गैर कानूनी ठेके चल रहे हैं। पंचकूला प्रशासन कई शिकायतों के बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अरोड़ा ने इस बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। अरोड़ा के मुताबिक पंचकुला में मंदिर के ठीक सामने मात्र 30 मीटर, हाइवे से मात्र 10 मीटर और सरकारी प्राइमरी स्कूल से मात्र 70 मीटर की दूरी पर देशी और अंग्रेजी शराब के ठेके पिछले 4 वर्ष से चल रहे हैं। ये ठेके एक्साइज एक्ट की अवहेलना है। अरोड़ा के मुताबिक पंचकूला के डीसी पुलिस अफसरों को इन ठेकों से मंदिर, हाइवे और स्कूल से दूरी की पैमाइश करा एक्साइज़ एक्ट के रूल्स के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।