- Hindi News
- रायसीना पहाड़ी पर मिला बुजुर्ग महिला का शव
रायसीना पहाड़ी पर मिला बुजुर्ग महिला का शव
{पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
भास्करन्यूज | सोहना
भोंडसीसीमा क्षेत्र की अरावली पहाड़ी श्रृंखला के अंसल क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला है। मृतक की पहचान गांव रायसीना निवासी के रूप में हुई है। वह पास के पार्थवेज वर्ल्ड स्कूल में नौकरी करती थी। मृतक महिला रात से घर से लापता थी। भोंडसी थाना पुलिस ने मृतक महिला के रिश्तेदार की शिकायत पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के शुक्रवार की रात को भोंडसी थाना सीमा क्षेत्र में लगने वाली अरावली पहाड़ी में अंसल शेषपेज 17 पर
केअंदर 60 वर्षीय वृद्ध महिला का लावारिस शव मिला है। मृतक महिला का सिर क्षत-विक्षत है, जिसकी पहचान उसके कपड़ों से हुई। उसकी पहचान रायसीना निवासी मूर्ति प|ी लख्मी चंद के रूप में हुई। मृतक महिला अरावली पहाड़ी के अंसल क्षेत्र में बना पार्थवेज वर्ल्ड स्कूल में चौकीदार थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देर रात अपने कब्जे में लेने के बाद उसे गुड़गांव के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला के पुत्र को हिरासत में लिया
भोंडसीथाना पुलिस ने मृतक महिला की बहन के बेटा कृष्ण पाल पुत्र प्यारेलाल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। भोंडसी थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिला है। शव को मौके से उठाने के बाद एफएसएल की जांच टीम को बुलाया गया, जो मौत को लेकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।