आज होगा गायत्री महायज्ञ
गुड़गांव | मानवनिर्माण संघ के पावन सान्निध्य में गौ राष्ट्र रक्षा विचार गोष्ठी एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विचार गोष्ठी 14 दिसंबर को पटौदी रोड तावडू के मोहम्मपुर में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की दशा एवं दिशा और युवकों की क्या भूमिका होगी। इस पर विशेष रूप से चर्चा होगी। मानव निर्माण संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गायत्री महायज्ञ के मुख्य अतिथि सोहना विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर, मानव निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद गिरि और कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरी सिंह शास्त्री करेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में जिले से लेकर प्रदेश के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया।