- Hindi News
- अपने घर से लाखों नकद ज्वेलरी लेकर युवती फरार
अपने घर से लाखों नकद ज्वेलरी लेकर युवती फरार
पिता ने दर्ज कराया बेटी प्रेमी के खिलाफ मामला
भास्करन्यूज | सोहना
सोहनाके गांव लोहसिंह घानी से लापता किशोरी का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। लापता किशोरी के पिता ने लड़की पर लाखों रुपए नकदी जेवरात घर से लेकर जाने का आरोप लगाया है। पिता ने शक के आधार पर जिला पलवल के गांव दुधौला निवासी युवक पर किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। सोहना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता किशोरी आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
निमौठ चौकी स्थित गांव लोहसिंघानी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्ची एमए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की घर से संदिग्ध हालातों में गायब हो गई है। पिता ने बताया कि उसकी लड़की घर से दो लाख नकदी करीब एक लाख रुपए के जेवरात भी ले गई है।
पुलिसने किया मामला दर्ज
सोहनाथाना पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निमौठ चौकी प्रभारी एसआई सत्यदेव ने बताया कि पुलिस लापता किशोरी आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।