- Hindi News
- वर्ष 2031 मास्टर प्लान: गुड़गांव में ग्रेटर एसपीआर के निर्माण की कवायद शुरू
वर्ष 2031 मास्टर प्लान: गुड़गांव में ग्रेटर एसपीआर के निर्माण की कवायद शुरू
वर्ष2031 मास्टर प्लान के तहत साइबर सिटी गुड़गांव की सड़कों पर वाहनों का लोड कम करने के लिए ग्रेटर एसपीआर (सदर्न पेरिफेरियल रोड) बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हरियाणा विकास प्राधिकरण (हुडा) ने इस रोड की लंबी और चौड़ाई का सर्वे किया। इसके दायरे में आने वाली जमीन को अधिग्रहित करने के लिए भूमि अर्जन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद इस दायरे में आने वाले गांवों की जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा।
कहांसे होकर गुजरेगी ग्रेटर एसपीआर: फरीदाबादसे गुड़गांव आने वाली रोड सेक्टर 58-59 से लगी है। ग्रेटर एसपीआर सेक्टर 58-59 के पीछे से शुरू होकर सेक्टर-67ए, सेक्टर-63, सेक्टर-64ए से निकालकर सेक्टर-68 के बाहर निकलेगी। इसके बाद सोहना होकर सीधे मानेसर में आकर मिलेगी। यह ग्रेटर एसपीआर रोड मानेसर और केएमपी के बीच में आकर मिलेगी। इस रोड की लंबाई 40 किलोमीटर और चौड़ाई 60 मीटर होगी। इसमें चार लेन की सड़क होगी।
रोडका सर्वे कार्य पूरा: ग्रेटरएसपीआर के निर्माण को लेकर हुडा प्रशासक अनीता यादव ने डीटीपी, एसटीपी, एलएओ और हुडा इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ सर्वे किया। इस रोड में कहां पर कितनी जमीन की जरूरत है और किस गांव से कहां होकर निकलेगी। इसके दायरे में आने वाली दिक्कतों को दूर करने से समेत इससे शहर में वाहनों का लोड कम करने पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रेटर एसपीआर के लिए जमीन की रिपोर्ट भूमि अर्जन अधिकारी मांगी है।
क्याहोगा फायदा: हुडाइंजीनियरिंग ब्रांच के मुताबिक ग्रेटर एसपीआर गुड़गांव शहर के बाहर से निकाली जाएगी। जिस तरह से ओल्ड गुड़गांव शहर से दूर रखकर एनपीआर का निर्माण हो रहा है। उसी तरह न्यू गुड़गांव से बाहर ग्रेटर एसपीआर का निर्माण होगा। यानी फरीदाबाद से जयपुर जाने वाले वाहन ग्रेटर एसपीआर से होकर बाहर ही बाहर मानेसर में आकर एनएच-8 पर निकलेंगे। उन्हें न्यू गुड़गांव की रोड़ों से हीरो होंडा और राजीव चौक होकर एनएच-8 पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह नए सेक्टर-58, 59, 63, 64ए, 65, 68 समेत सोहना वासियों को इस रोड का फायदा मिलेगा।
^वर्ष2013 मास्टर प्लान के तहत ग्रेटर एसपीआर के निर्माण को लेकर सर्वे किया गया है। इस रोड में कितनी जमीन कहां पर जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एलएओ को रिपोर्ट देने को कहा गया। इसके बाद ही रोड के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एकेमाकन, अधीक्षणअभियंता