- Hindi News
- गुड़गांव के पांच गांवों को मिलेगा निर्मल ग्राम पुरस्कार
गुड़गांव के पांच गांवों को मिलेगा निर्मल ग्राम पुरस्कार
गुड़गांव जिले के पांच गांवों को निर्मल ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन गांवों में सोहना ब्लॉक का कोई भी गांव शामिल नहीं किया गया। जबकि फर्रुखनगर, पटौदी गुड़गांव से पांच गांवों को लिया गया है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा 2015 के पुरस्कार के लिए 21 गांवों की लिस्ट भेजी थी, जिसमें से पांच गांवों को निर्मल ग्राम घोषित किया गया है।
केन्द्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन स्कीम के तहत हरियाणा की 15 ग्राम पंचायतों को निर्मल ग्राम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिनमें से पांच गांव गुड़गांव से सेलेक्ट किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई 21 गांवों की लिस्ट के आधार पर केन्द्र सरकार की टीमों ने इन गांवों का दो बार दौरा किया और सफाई के प्रबंधों और वहां के रहन-सहन को देखने के बाद इन गांवों को निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिनमें पटौदी के रणसिका, खानपुर, फर्रुखनगर के डाबोदा, धानावास गुड़गांव का बास हरिया गांव को चुना गया है। इन गांवों में स्कूल शौचालय, आंगनबाड़ी घरों में भी 100 प्रतिशत शौचालय बनाए गए हैं।