- Hindi News
- फायरिंग करने का आरोपी 9 महीने बाद गिरफ्तार
फायरिंग करने का आरोपी 9 महीने बाद गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | सोहना.पुलिस ने वारदात के करीब 9 महीने बाद एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर दुकानदार द्वारा सिगरेट के पैसे मांगने पर हवाई फायर करने का आरोप है। सोहना पुलिस ने उसे कस्बे की शिव कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। इसके लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। आरोपी युवक को सोहना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। शिव कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने अप्रैल 14 में सोहना पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया था कि राजकमल सैनी उसकी दुकान पर आया तो उसने सिगरेट मांगी। सिगरेट के पैसे मांगने पर उसने फायर कर दिया। इसके बाद राजकमल मौके से फरार हो गया। राजकमल की गिरफ्तारी को लेकर सोहना पुलिस ने एक टीम गठित की उसे 9 माह बाद शिव कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज कुंदन लाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
उससेअवैध हथियार बरामद किया जाएगा। आरोपी राजकमल पर पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं खेड़की दौला में भी आरोपी पर 307 का मामला दर्ज है।