पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरव को प्रिंस और स्वर्णिका को प्रिंसेज का खिताब

गौरव को प्रिंस और स्वर्णिका को प्रिंसेज का खिताब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारको रेयान इंटरनेशनल स्कूल सोहना रोड में 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रा स्वर्णिका को प्रिंसेज जबकि गौरव कौशिक को प्रिंस के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर ग्रेस पिंटो का छात्र-छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। स्कूल की प्रिंसिपल छात्र-छात्राओं की बनी कैबिनेट के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से मिलकर गुलदस्ता भेंट किया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम पंजाबी भाषाओं में स्वागत गीत प्रस्तुत किए।

स्कूल के चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो डायरेक्टर ग्रेस पिंटो का धन्यवाद किया। इस दौरान स्कूल की छात्रा स्वर्णिका ढीगंड़ा को प्रिंसेज जबकि छात्र गौरव कौशिक रेयान प्रिंस के खिताब देकर सम्मानित किया गया।