- Hindi News
- स्पीड टेस्ट के दूसरे दिन गुड़गांव से 319 खिलाड़ी शामिल
स्पीड टेस्ट के दूसरे दिन गुड़गांव से 319 खिलाड़ी शामिल
670 ने नहीं लिया प्रतिस्पर्धा में हिस्सा
भास्करन्यूज | गुड़गांव
खेलस्कीम स्पीड के प्रति बच्चों की रुचि घट रही है। स्पीड टेस्ट में दूसरे चरण के तहत गुड़गांव ब्लॉक से 1226 खिलाड़ियों में से मात्र 556 खिलाड़ी शामिल हुए जबकि 670 खिलाड़ी अनुपस्थित रहे। ऐसे में इन खिलाड़ियों को अब इस प्रतिस्पर्धा से बाहर कर दिया गया है। बुधवार से सोहना के 344 खिलाड़ियों को दूसरे चरण के टेस्ट शुरू होंगे। इसके बाद 12 फरवरी को फर्रुखनगर 13 फरवरी को पटौदी के खिलाड़ियों को टेस्ट का समय दिया गया है।
सेक्टर-38 स्थित चौ. देवीलाल स्टेडियम में चल रहे स्पोटर्स फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूशन डेवलपमेंट टेस्ट (स्पीड) में गुड़गांव ब्लॉक से 556 बच्चे शामिल हुए। दूसरे दिन गुड़गांव ब्लॉक के 319 बच्चे शामिल हुए। पहले दिन 237 बच्चे शामिल हो पाए थे, जिसमें गुड़गांव ब्लॉक से कुल 556 बच्चों ने दूसरे चरण में भाग लिया। जबकि स्कूली स्तर पर चले प्रथम चरण में 1226 ने पास किया था। जिला खेल अधिकारी रोशनी देवी ने कहा कि हॉस्टल नर्सरी के बच्चों को आखिरी दिन टेस्ट में शामिल किया जाएगा। टेस्ट में 8 से 14 और 14 से 19 आयु वर्ग के बच्चे शामिल किए गए हैं। दूसरे चरण के फिजिकल टेस्ट में जीतने के बाद तीसरा टेस्ट प्रदेश स्तर पर होगा। उसमें जीतने के बाद स्पीड स्कीम में खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
इस स्कीम के तहत प्रदेशभर से कुल 5000 खिलाड़ी शामिल किए जाने हैं। इस मौके पर कंवर पाल, रेनूका, मीनाक्षी, रणवीर राठी, सतीश कौशिक, संतोष, सुमन कुमार, शीशपाल आदि स्टाफ उपस्थित रहे।
फिजिकलटेस्ट में ये इवेंट कराए गए
ताऊदेवीलाल स्टेडियम में फिजिकल टेस्ट में 30 मीटर दूरी की रेस, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल और 6x10 मीटर रेस, 800 मीटर रेस, फॉिवर्ड बेंड एवं रीच का टेस्ट लिया गया।