- Hindi News
- स्पीड स्कीम में घट रही है खिलाड़ियों की दिलचस्पी
स्पीड स्कीम में घट रही है खिलाड़ियों की दिलचस्पी
खिलाड़ीप्रदेश सरकार की स्पीड स्कीम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में खेल विभाग के अधिकारियों को खिलाड़ियों का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को सोहना से 344 खिलाड़ियों में से मात्र 50 खिलाड़ी ही शामिल हुए। इससे खेल विभाग ने सोहना ब्लॉक के खिलाड़ियों को एक दिन का मौका और देते हुए शुक्रवार को भी टेस्ट लिए जाने का फैसला लिया है। अब तक के तीन दिन के स्पीड के टेस्ट में 1560 में से मात्र 606 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 954 खिलाड़ी अनुपस्थित रहे।
सेक्टर-38 स्थित चौ. देवीलाल स्टेडियम में चल रहे स्पोटर्स फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन डवलपमेंट टेस्ट ‘स्पीड में सोहना ब्लाक के 50 बच्चे ही पहुंचे। अब जिला खेल अधिकारी रोशनी देवी का कहना है कि बच्चे नहीं आने के कारण की जानकारी नहीं है, लेकिन 13 फरवरी को दोबारा सोहना ब्लॉक के प्रतिभागी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। अब 12 फरवरी को फर्रुखनगर ब्लाक के 476 13 फरवरी को पटौदी ब्लाक के 450 बच्चों के टेस्ट होंगे। टेस्ट में 8 से 14 और 14 से 19 आयु वर्ग शामिल है। दूसरे चरण के फिजिकल टेस्ट में जीतने के बाद तीसरा टेस्ट राज्य स्तर पर होगा और उस में जीतने के बाद स्पीड स्कीम में शामिल होगा। राज्य स्तर पर 50 हजार बच्चे शामिल किए जाएंगे। इस मौके पर कंवर पाल, रेणुका, मीनाक्षी, रणवीर राठी, सतीश कौशिक, संतोष, सुमन कुमार, शीशपाल आदि स्टाफ उपस्थित थे।
टेस्ट पास करने वाले खिलाड़ी होंगे लाभान्वित
स्पीडटेस्ट का पहला राउंड स्कूली स्तर पर चलाया गया था जिसमें क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों का चयन दूसरे राउंड में हुआ है। इसी प्रकार, दूसरे राउंड में क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी तीसरे राउंड में भाग लेंगे। तीसरा राउंड क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थी स्पीड योजना के तहत लाभार्थी होंगे। स्पीड योजना के तहत हरियाणा राज्य से कुल 5000 खिलाड़ियों को चयन किया जाएगा। जिन्हें 8 से 14 साल तक के ग्रुप में चयनित खिलाड़ियों को 1500 रुपए प्रति माह की राशि और 14 से 19 साल तक के चयनित खिलाड़ियों को 2000 रुपए प्रतिमाह की राशि की स्कॉलरशिप के रूप में दी जाएगी।
{1560 खिलाड़ियों में से तीन दिन के टेस्ट में पहुंचे मात्र 606